Friday, October 12, 2018

क्या होता है पारिजात योग? व कैसे होते है पारिजात योग में उतपन्न जातक? व क्यों फलित नही होता है पारिजात योग?

क्या होता है पारिजात योग? व कैसे होते है पारिजात योग में उतपन्न जातक? व क्यों फलित नही होता है पारिजात योग?

क्या होता है पारिजात योग?
लग्न का स्वामी जिस राशि में हो, उस राशि का स्वामी जिस राशि में पडा हो उसका स्वामी या उस राशि के नवमांश का स्वामी यदि केन्द्र(1, 4, 7, 10) या त्रिकोण(5, 9) में से किसी भी भाव में बैठा हो अथवा अपनी उच्च राशि में स्थित हो तो पारिजात योग होता है|

Parijat-Yog1

कैसे होते है पारिजात योग में उतपन्न जातक?
पारिजात योग में उतपन्न जातक आयु के मध्य भाग में और अन्त्यभाग में अधिक सुखी होता है|
पारिजात योग में उतपन्न जातक युद्ध के प्रेमी होते है|
पारिजात योग में उतपन्न हाथी-घोडा रखने के प्रेमी होते है|
पारिजात योग में उतपन्न जातक अधिकारियो में आदर पाने वाले होते है|
पारिजात योग में उतपन्न जातक अपने कर्म धर्म में सदा जागरूक रहने वाले होते है|
पारिजात योग में उतपन्न जातक दयालु होते है|

क्यों फलित नही होता है पारिजात योग?
लग्न का स्वामी जिस राशि में हो, उस राशि का स्वामी जिस राशि में पडा हो उसका स्वामी या उस राशि के नवमांश का स्वामी यदि केन्द्र(1, 4, 7, 10) या त्रिकोण(5, 9) में से किसी भी भाव में बैठा हो अथवा अपनी उच्च राशि में स्थित हो तो पारिजात योग होता है, अब यहा पारिजात योग के तीन कारक ग्रह बनते है पहला लग्नेश, दूसरा जिस राशि में लग्नेश जाए उस राशि का स्वामी व तीसरा उस राशि का स्वामी जो केन्द्र या त्रिकोण में जाता है| तो निम्न कारणों से पारिजात योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा
यदि लग्नेश षष्ठ या अष्टम या व्यय भाव में हो तो भी जातक को पारिजात योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा|
Parijat-Yog2
यदि लग्नेश जिस भाव में हो उसका स्वामी षष्ठ या अष्टम या व्यय भाव में हो तो भी जातक को पारिजात योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा|
Parijat-Yog3
यदि लग्नेश बालावस्था, वृद्ध अवस्था या मृत अवस्था में हो तो भी जातक को पारिजात योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा|

यदि लग्नेश जिस भाव में हो उसका स्वामी बालावस्था, वृद्ध अवस्था या मृत अवस्था में हो तो भी जातक को पारिजात योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा|


यदि लग्नेश जिस भाव में हो उसका स्वामी जिस राशि में पडा हो, उसका स्वामी बालावस्था, वृद्ध अवस्था या मृत अवस्था में हो तो भी जातक को पारिजात योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा|



मै आशा करता हू की आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी| आपको ये जानकारी कैसी लगी इसके बारे में हमें जरुर बताइयेगा| व आगे इसी तरह की ज्योतिष की जानकारी के लिए जुड़े रहिएगा..........


आप हमारे बाकि के ब्लोग्स भी यहाँ देख सकते है 




हमसे सम्पर्क करने के लिए मेल करे







Previous Post
Next Post

About Author

0 comments: