Friday, September 28, 2018

क्या होता है अमला योग? व कैसे होते है अमला योग में उतपन्न जातक? व क्यों फलित नही होता है अमला योग?

क्या होता है अमला योग? व कैसे होते है अमला योग में उतपन्न जातक? व क्यों फलित नही होता है अमला योग?

क्या होता है अमला योग?
यदि लग्न या चन्द्रमा से दशम भाव में बलवान शुभ ग्रह हो तो अमला योग बनता है| अमला योग को कीर्तियोग भी कहा जाता है|
Amla-Yog1
Amla-Yog2
कैसे होते है अमला योग में उतपन्न जातक?
अमला योग में उतपन्न जातक राज्य, बन्धु व जनता का प्रिय होता है|
अमला योग में उतपन्न जातक महाभोगी होते है|
अमला योग में उतपन्न जातक दानी होते है|
अमला योग में उतपन्न जातक परोपकारी होते है|
अमला योग में उतपन्न जातक धर्मात्मा होते है|
अमला योग में उतपन्न जातक गुणी होते है|


क्यों फलित नही होता है अमला योग?
यदि लग्न या चन्द्रमा से दशम भाव में बलवान शुभ ग्रह हो तो अमला योग बनता है अब यहाँ कारक ग्रहों में लग्नेश या चन्द्रमा व दशम भाव में स्थित शुभ ग्रह आता है| अब निम्न कारणों से अमला योग अपना पूर्ण फल नही देगा
यदि लग्नेश कमजोर हो या षष्ठ भाव में या अष्टम भाव में या व्यय भाव में हो तो भी अमला योग अपना पूर्ण फल नही देगा|
Amla-Yog3
अब देखते है चन्द्रमा किस भाव में है, क्युकि चन्द्रमा से दशम भाव कौन सा भाव आता है यदि चन्द्रमा से दशम भाव- तीसरे भाव में, षष्ठ भाव में, अष्टम भाव में, व्यय भाव में होगा तो भी अमला योग अपना पूर्ण फल नही देगा|
Amla-Yog4

यदि चन्द्रमा षष्ठ या अष्टम या व्यय भाव का स्वामी हो तो भी जातक को अमला योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा|
Amla-Yog3

चन्द्रमा पूर्ण बली न हो अर्थात वो कृष्ण पक्ष की षष्टमी तिथि से शुक्ल पक्ष के षष्टमी तिथि के बीच का हो तो भी जातक को अमला योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा|
   

मै आशा करता हू की आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी| आपको ये जानकारी कैसी लगी इसके बारे में हमें जरुर बताइयेगा| व आगे इसी तरह की ज्योतिष की जानकारी के लिए जुड़े रहिएगा..........

आप हमारे बाकि के ब्लोग्स भी यहाँ देख सकते है




हमसे सम्पर्क करने के लिए मेल करे





Previous Post
Next Post

About Author

0 comments: