Wednesday, September 12, 2018

क्या होता है पंच महापुरुष योग? व कैसे होते है पंच महापुरुष योग में जन्मे लोग?

क्या होता है पंच महापुरुष योग? व कैसे होते है पंच महापुरुष योग में जन्मे लोग?


क्या होता है पंच महापुरुष योग

कुंडली में पंच महापुरुष योग मंगल, बुध, गुरु, शुक्र व शनि के अपनी स्वराशि या उच्च राशि में केंद्र में स्थित हो तथा लग्न बलवान हो तो पांच प्रकार के योग बनते है, जिनको हम पंच महापुरुष योग कहते है| यह योग निम्न है - 
मंगल से रुचक योग बनता है|
बुध से भद्र योग बनता है|
गुरु से हंस योग बनता है|
शुक्र से मालव्य योग बनता है|
शनि से शश योग बनता है|

Shash-Yog
मंगल से रुचक योग :
यदि मंगल मेष राशि या वृश्चिक राशि (स्वराशि) या मकर राशि (उच्च राशि) में केंद्र में स्थित हो तथा लग्न बलवान हो तो रुचक योग बनता है|

बुध से भद्र योग :
यदि बुध मिथुन राशि या कन्या राशि (स्वराशि) या कन्या राशि (उच्च राशि) में केंद्र में स्थित हो तथा लग्न बलवान हो तो भद्र योग बनता है|

गुरु से हंस योग :
यदि गुरु धनु राशि या मीन राशि (स्वराशि) या कर्क राशि (उच्च राशि )में केंद्र में स्थित हो तथा लग्न बलवान हो तो हंस योग बनता है|

शुक्र से मालव्य योग :
यदि शुक्र वृष राशि या तुला राशि (स्वराशि) या मीन राशि (उच्च राशि )में केंद्र में स्थित हो तथा लग्न बलवान हो तो मालव्य योग बनता है|

शनि से शश योग :
यदि शनि मकर राशि या कुम्भ राशि (स्वराशि) या तुला राशि (उच्च राशि) में केंद्र में स्थित हो तथा लग्न बलवान हो तो शश योग बनता है|


कैसे होते है पंच महापुरुष योग में जन्मे लोग?
पंच महापुरुष योग में जन्मे लोग बहुत भाग्यशाली, साहसी, व उन्नति प्राप्त करते है, जिसमे से जातक की कुंडली में कौन सा पंच महापुरुष योग बन रहा है उसका फल उसी अनुरुप प्राप्त होगा| आगे के ब्लॉग में मै सभी पंच महापुरुष योगो के बारे में विस्तार से बताऊंगा|


मै आशा करता हू की आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी| आपको ये जानकारी कैसी लगी इसके बारे में हमें जरुर बताइयेगा| व आगे इसी तरह की ज्योतिष की जानकारी के लिए जुड़े रहिएगा..........


आप हमारे बाकि के ब्लोग्स भी यहाँ देख सकते है 




हमसे सम्पर्क करने के लिए मेल करे



Previous Post
Next Post

About Author

0 comments: