Sunday, November 18, 2018

क्या होता है विरंची योग? व कैसे होते है विरंची योग में उतपन्न जातक? व क्यों फलित नही होता है विरंची योग?

क्या होता है विरंची योग? व कैसे होते है विरंची योग में उतपन्न जातक? व क्यों फलित नही होता है विरंची योग?

क्या होता है विरंची योग?
जब गुरु, सूर्य और पंचमेश अपनी उच्च राशि, स्व-राशि या मित्र राशि से युक्त होकर यदि केन्द्र ( 1, 4, 7, 10 ) या त्रिकोण ( 5, 9 ) भवनों में स्थित हो तो विरंची योग होता है|

Viranchi-Yog
कैसे होते है विरंची योग में उतपन्न जातक?
विरंची योग में उत्पन्न जातक ब्रह्मज्ञानी होते है|
विरंची योग में उत्पन्न जातक अत्यंत बुद्धिमान होते है|
विरंची योग में उत्पन्न जातक वैदिक ज्ञान से परिपूर्ण होते है|
विरंची योग में उत्पन्न जातक गुणवान होते है|
विरंची योग में उत्पन्न जातक प्रसन्नचित होते है|
विरंची योग में उत्पन्न जातक सौम्य भाषी होते है|
विरंची योग में उत्पन्न जातक बहु धनसम्पन्न होते है|
विरंची योग में उत्पन्न जातक ब्रह्म तेज से शोभित होते है|
विरंची योग में उत्पन्न जातक दीर्घायु होते है|
विरंची योग में उत्पन्न जातक इन्द्रजीत होते है|
विरंची योग में उत्पन्न जातक राजाओ द्वारा पूजित होते है|

क्यों फलित नही होता है विरंची योग?

जब गुरु, सूर्य और पंचमेश अपनी उच्च राशि, स्व-राशि या मित्र राशि से युक्त होकर यदि केन्द्र ( 1, 4, 7, 10 ) या त्रिकोण ( 5, 9 ) भवनों में स्थित हो तो विरंची योग होता है अब यहा विरंची योग के तीन कारक ग्रह बनते है पहला गुरु, दूसरा सूर्य और तीसरा पंचमेश तो निम्न कारणों से विरंची योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा

यदि गुरु बालावस्था, वृद्ध अवस्था या मृत अवस्था में हो तो भी जातक को विरंची योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा|

यदि गुरु षष्ठ भाव या अष्टम भाव या व्यय भाव का स्वामी हो तो भी जातक को विरंची योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा|

यदि सूर्य बालावस्था, वृद्ध अवस्था या मृत अवस्था में हो तो भी जातक को विरंची योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा|

यदि सूर्य षष्ठ भाव या अष्टम भाव या व्यय भाव का स्वामी हो तो भी जातक को विरंची योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा|

यदि पंचमेश बालावस्था, वृद्ध अवस्था या मृत अवस्था में हो तो भी जातक को विरंची योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा|

यदि पंचमेश षष्ठ भाव या अष्टम भाव या व्यय भाव का स्वामी हो तो भी जातक को विरंची योग कभी अपना पूर्ण फल नही देगा|

मै आशा करता हू की आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी| आपको ये जानकारी कैसी लगी इसके बारे में हमें जरुर बताइयेगा| व आगे इसी तरह की ज्योतिष की जानकारी के लिए जुड़े रहिएगा..........

आप हमारे बाकि के ब्लोग्स भी यहाँ देख सकते है 



हमसे सम्पर्क करने के लिए मेल करे


Previous Post
Next Post

About Author

0 comments: