Sunday, September 16, 2018

क्या होता है मालव्य योग? व कैसे होते है मालव्य योग के जातक? व क्यू फलित नही होता है मालव्य योग?

क्या होता है मालव्य योग? व कैसे होते है मालव्य योग के जातक? व क्यू फलित नही होता है मालव्य योग?

क्या होता है मालव्य योग?
यदि शुक्र वृष राशि या तुला राशि (स्वराशि) या मीन राशि (उच्च राशि) में केंद्र में स्थित हो तथा लग्न बलवान हो तो मालव्य योग बनता है|

Malavya-Yog1
कैसे होते है मालव्य योग के जातक?
मालव्य योग में उत्पन्न जातक सुन्दर आँखों वाला, मेधावी, शक्तिशाली, परामर्श देने में सक्षम, उदार, दीर्घायु, सेवको वाला तथा उत्तम व्यक्तित्व वाला होता है|


क्यू फलित नही होता है मालव्य योग?
मालव्य योग के लिए यदि शुक्र वृष राशि या तुला राशि (स्वराशि) या मीन राशि (उच्च राशि) में केंद्र में स्थित हो तथा लग्न बलवान हो तो बनता है अब निम्न कारणों से मालव्य योग अपना पूर्ण प्रभाव नही देगा-

यदि वृष लग्न की कुंडली हो तो शुक्र केंद्र में (लग्न में वृष राशि में) होगा लेकिन षष्ठ राशि तुला होने से शुक्र षष्ठेश भी होगा तब मालव्य योग जातक को कभी अपना पूर्ण प्रभाव नही देगा|
Malavya-Yog2
यदि तुला लग्न की कुंडली हो तो शुक्र केंद्र में (लग्न में तुला राशि में) होगा लेकिन अष्टम राशि वृष होने से शुक्र अष्टमेश भी होगा तब मालव्य योग जातक को कभी अपना पूर्ण प्रभाव नही देगा|
Malavya-Yog3
यदि वृश्चिक लग्न की कुंडली हो तो शुक्र केंद्र में (सप्तम भाव में वृष राशि में) होगा लेकिन व्ययेश राशि तुला होने से शुक्र व्ययेश भी होगा तब मालव्य योग जातक को कभी अपना पूर्ण प्रभाव नही देगा|
Malavya-Yog4
यदि मीन लग्न की कुंडली हो तो शुक्र केंद्र में (लग्न में मीन राशि उच्च राशि में) होगा लेकिन अष्टम राशि तुला होने से शुक्र अष्टमेश भी होगा तब मालव्य योग जातक को कभी अपना पूर्ण प्रभाव नही देगा|
Malavya-Yog5
यदि धनु लग्न की कुंडली हो तो शुक्र केंद्र में (चतुर्थ भाव में मीन राशि उच्च राशि में) होगा लेकिन षष्ठ राशि वृष होने से शुक्र षष्ठेश भी होगा तब मालव्य योग जातक को कभी अपना पूर्ण प्रभाव नही देगा|
Malavya-Yog6
यदि मिथुन लग्न की कुंडली हो तो शुक्र केंद्र में (दशम भाव में मीन राशि उच्च राशि में) होगा लेकिन व्ययेश राशि वृष होने से शुक्र व्ययेश भी होगा तब मालव्य योग जातक को कभी अपना पूर्ण प्रभाव नही देगा|
Malavya-Yog7

यदि शुक्र केंद्र में तो हो लेकिन बली न हो अर्थात इसकी अवस्था बाल, वृद्ध या मृत हो तब मालव्य योग जातक को कभी अपना पूर्ण प्रभाव नही देगा|

यदि शुक्र के साथ में केंद्र में अन्य ग्रह भी हो तो उन ग्रहों का प्रभाव भी जातक पे पड़ेगा, यदि अन्य ग्रह षष्ठेश, अष्टमेश या व्ययेश हो तो मालव्य योग जातक को कभी अपना पूर्ण प्रभाव नही देगा|

मै आशा करता हू की आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी| आपको ये जानकारी कैसी लगी इसके बारे में हमें जरुर बताइयेगा| व आगे इसी तरह की ज्योतिष की जानकारी के लिए जुड़े रहिएगा..........


आप हमारे बाकि के ब्लोग्स भी यहाँ देख सकते है 




हमसे सम्पर्क करने के लिए मेल करे


Previous Post
Next Post

About Author

0 comments: